हाल पूछा, बात क्या है

15-04-2025

हाल पूछा, बात क्या है

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 275, अप्रैल द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

बहर: रमल मुरब्बा सालिम
अरकान: फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन
तक़्तीअ: 2122 2122
 
हाल पूछा, बात क्या है
दूर थे जज़्बात क्या है
 
बे-क़रारी है बतानी
सामने है मात क्या है
 
देख तो वो सुब्ह चेहरा
ज़ुल्फ़ आगे रात क्या है
 
मन मिला मन से यहाँ पे
दूर हो तो हाथ क्या है
 
होश में है वो सुनाता
आँख में बरसात क्या है

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
सजल
कहानी
कविता
नज़्म
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में