आँखों से दिल को धड़काना

15-07-2026

आँखों से दिल को धड़काना

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 301, जुलाई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

नज़र से नज़र को मिलाना,
आँखों से दिल को धड़काना।
 
कोई भी मन की सुनता नहीं,
क्या अपना और क्या बेगाना।
 
देखते ही नज़रें फेरना,
कहते ही मुँह बिचकाना।
 
अँधेरा जिसे रास आया,
उसे क्या मौसम सुहाना।
 
सुमन तेरे दर पर आए,
तुम्हीं को लिखा फ़साना।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सजल
कविता
लघुकथा
कहानी
कविता - हाइकु
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में