देखते। हारे कौन? 

01-08-2024

देखते। हारे कौन? 

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 258, अगस्त प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

तरना है तारे कौन? 
दीया बुझा बारे कौन? 
 
उच्चासन पर पहुँच गया, 
फिर भी ग़रीब अब तक, 
माननीय को, 
ग़रीबी से उबारे कौन? 
 
इधर—
निर्धन की गीली लकड़ी, 
सूखा अँखियों के आँगन में। 
फिर उनसे ही वोट मिलेगी, 
शर्म नहीं आँखन में। 
चन्दा भी निर्धन से लेगा, 
लाज तजी माँगन में। 
उन गीली लकड़ियों पर, 
उन सूखे आँसुओं पर, 
देखते। हारे कौन? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
सजल
कविता
लघुकथा
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में