कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - झंडा वंदन, नमन शहीदी आन, जय भारत

01-09-2021

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - झंडा वंदन, नमन शहीदी आन, जय भारत

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 188, सितम्बर प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

1.
झंडा वंदन

 
झंडा लहराता रहे, ये भारत की शान।
तन मन सब इस देश का, रखूँ तिरंगा मान।
 
रखूँ तिरंगा मान, नहीं ये झुकने दूँगा।
कितने भी हों वार, उन्हें सीने पर लूँगा ।
 
झंडा नमन सुशील, जोश ये पड़े न ठंडा।
भारत देश महान, लहर लहराए झंडा।
 
2.
नमन शहीदी आन

 
आज़ादी के पर्व पर, शुभ स्वागत संदेश।
वयं राष्ट्र निर्माण का, सुखद शांत परिवेश।
 
सुखद शांत परिवेश, अग्नि पथ पर चलना है
करना है संघर्ष, मगर मंज़िल मिलना है।
 
नमन शहीदी आन, त्याग दी आसन गादी।
देकर अपने प्राण, करें रक्षित आज़ादी।
 
3.
जय भारत

 
जय भारत जय राष्ट्र मम, जयति जयति जय गान।
ज्योतिकलश रवि चंद्र सम, नीलाम्बर परिधान।
 
नीलांबर परिधान, विश्व -वल्लभ हे माते
सूर्य चंद्र क्षितिमान, तुम्हारा गौरव गाते।
 
व्योम भाल हिम शैल, चरण सागर शुभ आगत।
है अजेय शत नम्य, जयति जय जय जय भारत।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में