व्यक्तित्व का डर

01-02-2024

व्यक्तित्व का डर

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 246, फरवरी प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

धूप में झरता हुआ आदमी 
छाया में झुलस रहा है। 
 
हवा में बहता हुआ आदमी 
तूफ़ानों से डर रहा है। 
 
आग से पका हुआ आदमी 
धूप में जल रहा है। 
 
अपनी बातों से 
ज़ख़्मी करने वाला आदमी
तलवार की नोक से डर रहा है। 
 
इश्क़ को हवस 
समझने वाला आदमी। 
मोहब्बत के ज़ख़्मों से डर रहा है। 
 
दिलबर को आम 
समझने वाला आदमी 
दिलकश अदाओं से डर रहा है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में