मननशील

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 283, सितम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

मैं जिसके ध्यान में
हरदम मग्न रहता हूँ
उसको सारे जगत का
निरंतर ध्यान रहता है। 
 
मैं जिसके मोह में
सब कुछ भुला बैठा हूँ
उसने सारी दुनिया को
मोह में डाल रखा है। 
 
मैं जिसके प्रकाश की
एक किरण के सामान भी नहीं
उसने सारे जगत को
प्रकाशवान कर रखा है। 
 
मैं जिसके प्रेम में
सदा आतुर रहता हूँ
उसने सारे जगत को
अपने प्रेमपाश में बाँध रखा है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कहानी
नज़्म
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में