वास्तविक रहस्य

01-12-2024

वास्तविक रहस्य

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 266, दिसंबर प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

गली-गली फिरती युवती 
बन राधा 
प्रेम भयो न कोई। 
 
गली-गली फिरते संत
बन योगी
ध्यान मग्न न कोई। 
 
गली-गली फिरते साधक
बन तपस्वी 
चिंतन करत न कोई। 
 
गली-गली फिरते ज्ञानी
बन सुविज्ञ
आत्मज्ञान करत न कोई। 
 
गली-गली फिरते अनुरागी
बन कृष्ण
आत्म समर्पण करत न कोई। 
 
गली-गली फिरते नायक
बन योद्धा 
आत्म द्वंद्व करत न कोई। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
नज़्म
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में