अलख निरंजन

01-09-2022

अलख निरंजन

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 212, सितम्बर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

जाग मछंदर गोरख आया
अलख निरंजन नाद सुनाया। 
महाकाल का भगत बनाया
चौसठ योगिनी
90 भैरव का गान सुनाया। 
52 वीर भी संग लाया, 
जाहरवीर को शिष्य बनाया
महावीर संग
भगवती काली का गुण गाया। 
जाग मछंदर गोरख आया
आदेश आदेश आदेश कर
सब में अलख जगाया। 
मेलडी मसानी को संग लाया
भूत-प्रेत को मार-मार भगाया। 
जाग मछंदर गोरख आया
अलख निरंजन नाद सुनाया।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में