इल्ज़ाम

01-03-2026

इल्ज़ाम

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 293, मार्च प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

एक इल्ज़ाम 
मेरे नाम आया है 
न होते हुए भी मोहब्बत
सरेआम 
मेरा नाम आया है। 
 
मैं ढूँढ़ता रहा 
हर जगह ख़ुद को ही 
न जाने क्यों
फिर भी मेरा नाम
किसी और के साथ आया है। 
 
लोग पूछते रहे मुझे
मेरे ग़म का कारण 
और मैं हर ग़म में
ख़ुदा तेरा नाम
हर बार लेता आया हूँ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कहानी
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में