आम सी लड़की

15-08-2023

आम सी लड़की

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 235, अगस्त द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

सुन कर मोहब्बत के
अधूरे क़िस्से सहम जाती है
आम सी लड़की। 
 
अजनबी लोगों को देख
घबराकर छुप जाती है
आम सी लड़की। 
 
माँ के आँचल को, पापा के कंधे को
अपनी ढाल समझती हैं
आम सी लड़की। 
 
इश्क़ तो दूर
उसके नाम से भी डर जाती है
आम सी लड़की। 
 
इश्क़ लिखती है, इश्क़ पढ़ती है
मगर इश्क़ करने से डरती है
आम सी लड़की। 
 
मिलती नहीं, दिखती नहीं
कहीं भी आजकल
आम सी लड़की। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में