असहजता

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 278, जून प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

संघर्ष है तो हारने के डर से
फिर विराम क्यों? 
राम है तो औरों से
फिर काम क्यों? 
ज्ञान है तो फिर अज्ञानता का
भार क्यों? 
जीत की तलब है तो फिर
हार का ख़ौफ़ क्यों? 
अजनबी हूँ तो फिर इतना
अपनापन क्यों? 
अहम है तो फिर वहम भरी
बातें क्यों? 
सहज हो तो फिर व्यवहार में
असहजता क्यों? 
ज्ञात है सब तो फिर अज्ञात का
बोध क्यों? 
जीवंत हो तो फिर मरण से
भय क्यों? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में