जीवंत पंथ

15-05-2023

जीवंत पंथ

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 229, मई द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

आते रहेंगे
जाते रहेंगे
जीवन का गीत
गाते रहेंगे। 
 
जीतेंगे कभी
हारेंगे कभी
मगर जीवन के पथ
पर चलते रहेंगे। 
 
आशा भी आएगी
निराशा भी आएगी
मगर जीवन के पथ
पर जीवंत रहेंगे। 
 
अच्छे भी मिलेंगे
बुरे भी मिलेंगे
मगर फिर भी सबका सहयोग
करते करते चलेंगे। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में