आंतरिक गुनाहगार

15-01-2024

आंतरिक गुनाहगार

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 245, जनवरी द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

उन्होंने कहा
हम बहुत अच्छे हैं
हमने कहा
होगे अपनी नज़र में। 
 
उन्होंने कहा
हम दिलकश इश्क़ करते हैं
हमने कहा
करते होंगे ग़ैरों से। 
 
उन्होंने कहा
हम सिकंदर हैं हर काम में
हमने कहा
होगे बस इस दुनिया के। 
 
उन्होंने कहा
हम जानते हैं हर किसी को यहाँ
हमने कहा
जानते होगे बस इस दुनिया में। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में