आओ स्कूल चलें

15-04-2025

आओ स्कूल चलें

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 275, अप्रैल द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

आओ हम स्कूल चलें 
नव भारत का निर्माण करें। 
 
छूट गया है जो 
बंधन भव का 
आओ मिलकर उसको 
पार करें, 
आओ हम स्कूल चलें . . .
 
जाकर स्कूल हम
गुरुओं का मान करें 
बड़े बूढ़ों का कभी न
हम अपमान करें, 
आओ हम स्कूल चलें . . . 
 
जाकर स्कूल हम 
दिल लगाकर पढ़ेंगे
मौज मस्ती और खेलकूद भी 
ख़ूब करेंगे, 
आओ हम स्कूल चलें . . . 
 
क ख ग का गान कर 
हम हिंदी का मान बढ़ाएँगे। 
एक दो तीन चार पढ़ कर
गणित का ज्ञान भी करेंगे। 
आओ हम स्कूल चलें . . . 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में