तेरी दोस्ती

15-03-2026

तेरी दोस्ती

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 294, मार्च द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

तेरी दोस्ती ने हमको 
जीवन जीना सिखा दिया 
उदास रहता था मेरा चेहरा
उसको मुस्कुराना सिखा दिया। 
 
न मिली मोहब्बत जीवन में 
इसका अब कोई ग़म नहीं रहा 
तेरी दोस्ती ने मुझको 
हर लम्हा जीना सिखा दिया। 
 
रब करे तू हमेशा ख़ुश रहे
मेरी हर दुआ में शामिल रहे
तेरी दोस्ती ने मुझको 
जीवन का बदलाव सिखा दिया। 
 
मेरी रिद्धियाँ मेरी सिद्धियाँ 
तुमको सदा सलामत रखें 
तेरी दोस्ती ने मुझको 
मानव से महामानव बना दिया। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कहानी
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में