क्या? 

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 233, जुलाई द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

पूरे हैं वो लोग क्या? 
जो अधूरी सी बातें करते हैं।
 
समझदार हैं वो लोग क्या? 
जो समझदार होने के
बावजूद भी नासमझी सी करते हैं। 
 
शिक्षित हैं वो लोग क्या? 
जो अशिक्षितों की तरह
व्यवहार करते हैं। 
 
कामयाब है वो लोग क्या? 
जो दूसरों की कामयाबी पर
तर्क-वितर्क करते हैं। 
 
उच्च पद के अधिकारी हैं
क्या वो लोग क्या? 
जो दूसरों की क़ाबिलियत को
नकारा करते हैं। 
 
अपने हैं वो लोग क्या? 
जो पराये लोगों की तरह
व्यवहार करते हैं। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में