नया साल

01-01-2026

नया साल

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 291, जनवरी प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

नए साल की शुरूआत
हे! माँ काली 
तेरे विश्वास पर करता हूँ। 
 
मानता हूँ
कि मैं ख़ास नहीं 
मगर तेरे ऐतबार पर
नए साल पर 
एक नई शुरूआत करता हूँ। 
 
छोड़ चुके हैं जो लोग
उनको भुलाने की एक 
कोशिश करता हूँ, 
और जो आ रहे हैं जीवन में 
बनकर तेरा साया
उनको अपनाने की कोशिश करता हूँ। 
 
ढूँढ़ता रहा हर साल
हर इंसान में 
ख़ुशियाँ अपनी
अब शून्य में लीन होकर 
गुरुदेव शिव पर ऐतबार करता हूँ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कहानी
नज़्म
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में