आहट

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 293, मार्च प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

मेरे क़दमों की आहट से 
वर्तमान ठहर जाएगा और 
भविष्य का चुपके से आगमन होगा।
 
मेरे क़दमों की आहट से
दैवी शक्तियाँ मोहित होंगी और  
दुष्ट शक्तियाँ स्थानांतरण करेंगी।
 
मेरे क़दमों की आहट से
जीवन में प्रकाश का उदय होगा 
और अंधकार का विनाश होगा।
 
मेरे क़दमों की आहट से
हृदय में ज्ञान का उजाला होगा
और अज्ञान का ध्वंस होगा।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कहानी
नज़्म
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में