हार की तस्वीर लिए

15-03-2026

हार की तस्वीर लिए

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 294, मार्च द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

हार की तस्वीर लिए, 
जीवन कब से जिए। 
 
स्मरण कुछ कुछ, 
विस्मरण बहुत कुछ। 
चलते रहे कब से, 
उपेक्षा का तीर लिए, 
हार की तस्वीर लिए। 
 
कोई स्नेह माँ सा, 
कोई वचन 'हाँ' सा। 
बरसों प्रतीक्षा रही, 
बैठा हृदय धीर लिए, 
हार की तस्वीर लिए, 
जीवन कब से जिए। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
कहानी
लघुकथा
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में