दुर्लभ पुस्तक रूपी दुर्लभ देह

15-02-2024

दुर्लभ पुस्तक रूपी दुर्लभ देह

मधु शर्मा (अंक: 247, फरवरी द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

इस पुस्तक का आवरण है त्वचा, 
शब्द-भंडार अनगिनत कोशिका। 
 
पंक्तियाँ हैं अविरल बहता रक्त, 
सूची व अनुक्रमणिका मस्तिष्क, 
(सूचित करतीं कहाँ क्या उपलब्ध)। 
 
फेफड़े हैं फड़फड़ाते हुए ऐसे पन्ने, 
पलटने पर जिन्हें पठन आगे बढ़े। 
 
लेखक की प्रिय लेखनी आत्मा है, 
सम्पूर्ण रचना में जो समाविष्ट है। 
 
सुरक्षित रखे रहें सदैव यह पुस्तक, 
दुर्लभ देह ताकि हमारी रहे स्वस्थ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी
कविता
सजल
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में