16 का अंक

15-05-2022

16 का अंक

मधु शर्मा (अंक: 205, मई द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों में, 
16 शृंगार घरों से निकल बिकने लगे दुकानों में। 
 
16 तक के पहाड़े हमने-आपने रटे जो दिन-रात, 
गणित में इसीलिए माहिर हैं, 16 आने सच बात। 
 
पहली कक्षा से एम.ए. तक जब बिताये 16 साल, 
16 से 21 की उम्र के बीच ही सफ़ेद हो गये बाल। 
 
16 मंज़िला बिल्डिंग चढ़ जाते थे कभी एक साँस, 
16 सीढ़ियाँ देखते ही अब सूँघ जाता है हमें साँप। 
 
16 नीचे के 16 ऊपर के जो थे पंक्तिबद्ध 32 दाँत, 
16 बचे-खुचों से अब चबा पाते केवल दाल-भात। 
 
घर में सभी को मिलाकर 16 का है परिवार हमारा, 
16-16 घंटे काम करने के बाद भी हुआ न गुज़ारा, 
 
जिसने पैदा किया वही पालेगा भी कृपालु भगवान, 
2016 से नौकरी त्याग अब सोये रहते चादर तान। 
 
क्रिसमस आने में अभी तो बचे होते हैं पूरे 16 हफ़्ते, 
बाज़ार सजे देख के हम वहीं रह जाएँ हक्के-बक्के। 
 
बेटा बेरोज़गार है और आवारागर्दी करे सुबह-शाम, 
टोकने पे है डाँटता, आप तो हैं 16वीं सदी के इंसान। 
 
आने वाली पीढ़ियों का दोस्तो, यदि चाहते हैं भला, 
तो चलिए 16 संस्कारों की फिर से सीखते हैं कला। 

4 टिप्पणियाँ

  • 26 Sep, 2023 09:12 AM

    सोलह आने सही बात। कविता बहुत अच्छी लगी।

  • 10 Aug, 2022 11:13 AM

    आनन्द आगया कविता पढ़ कर , मानो चन्द्रमा जैसी सोलह कलाओं से युक्त

  • 16 Jun, 2022 10:21 AM

    16 आने आनंद देती कविता.

  • 17 May, 2022 01:23 AM

    बड़ी रोचक कविता है!

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी
कविता
सजल
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में