हेर-फेर भिन्नार्थक शब्दों का

01-05-2024

हेर-फेर भिन्नार्थक शब्दों का

मधु शर्मा (अंक: 252, मई प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

जग के भय से भागा
वह बहुत अभागा है। 
 
चंदा-पूजन के बहाने
खा गये चंदा आधा है। 
 
धड़का दिल धम्म से, 
हुआ धूम-धड़ाका है। 
 
लड़ती रहती लड़की, 
लड़का भी लड़ाका है। 
 
भाग्य को कोसने वाला
भागने से दुख पाता है। 
 
वर्गमूल गणित का नहीं, 
वर्गीकरण बना बाधा है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्मृति लेख
सजल
ग़ज़ल
लघुकथा
कविता
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य कविता
किशोर साहित्य कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
कविता-मुक्तक
कविता - हाइकु
कहानी
नज़्म
सांस्कृतिक कथा
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
एकांकी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में