कुछ कड़वे सच-3

01-11-2023

कुछ कड़वे सच-3

मधु शर्मा (अंक: 240, नवम्बर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

देके फ़रेब दावा करें अजी हम सीधे-सादे हैं, 
इक़रारे जुर्म जो करें वो तो बस इक-आधे हैं। 
 
काँधे पे हमारे रख बंदूक़ ज़रा सोचकर चलाएँ, 
शय और मात देने वाले हम ही तो वो प्यादे हैं। 
 
इंतज़ार करो न ज़रा जान! जल्द लौट आऊँगा, 
हमने मगर जान लिया कि ये सब झूठे वादे हैं
 
देख फ़क़ीरों की फ़क़ीरी नासमझ ही हँसते हैं, 
ग़ुरबत में अमीरी से ठाठ वाक़ई ये शहज़ादे हैं। 
 
गिरफ़्तारी, कचहरी फिर क़ैद की लम्बी सज़ा, 
ग़रीबों के लिए सिर्फ़ बने ये क़ानून-क़ाइदे हैं। 
 
बुढ़ापे में जो पाल रहे अपने हट्टे-कट्टे बेटों को, 
झुकी कमर पर जैसे बोझ सदियों का लादे हैं। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी
कविता
सजल
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में