करते क्यों हैं? 

15-07-2024

करते क्यों हैं? 

मधु शर्मा (अंक: 257, जुलाई द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

दुश्मनों को हम घर बुलाते क्यों हैं, 
दर्द ही देंगे यह भूल जाते क्यों हैं? 
 
मतलबी लोगों से भरी यह दुनिया, 
दोस्त नए-नए फिर बनाते क्यों हैं? 
 
तकलीफ़ होगी गड़े मुर्दे उखाड़ने से, 
ज़ख़्म पुराने अपने दिखाते क्यों हैं? 
 
नाकामियों की वजह हम ख़ुद ही हैं, 
यह क़ुबूल करने से घबराते क्यों हैं? 
 
आज इसका घर तोड़ो, कल उसका, 
अपने शीशे के मगर बनवाते क्यों हैं? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
नज़्म
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - क्षणिका
ग़ज़ल
चम्पू-काव्य
लघुकथा
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
किशोर साहित्य कहानी
चिन्तन
किशोर साहित्य कविता
बच्चों के मुख से
आप-बीती
सामाजिक आलेख
स्मृति लेख
कविता-मुक्तक
कविता - हाइकु
सांस्कृतिक कथा
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
एकांकी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में