ऐन्टाल्या में डूबता सूर्य 

15-02-2022

ऐन्टाल्या में डूबता सूर्य 

मधु शर्मा (अंक: 199, फरवरी द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

(ऐन्टाल्या टर्की का पर्यटन स्थल है)

बादलों की ओट से किरणें
सागर की विस्तृत सतह पर
जाल बन बिछी जा रही हैं। 
 
तटवर्ती पर्वत को बारम्बार
पश्चिम की ओर इंगित कर
बेबसी अपनी दर्शा रही हैं। 
 
अपने जन्मदाता को बेचारीं, 
डूबने से बचाने की चेष्टाएँ
अनेकों कर अकुला रही हैं। 
 
और सूर्य हँसते हुए कह रहा, 
अरी नादानों, मत रोको मुझे, 
डूबूँगा नहीं तो उभरूँगा कैसे? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
काम की बात
लघुकथा
चिन्तन
कविता
सजल
नज़्म
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - क्षणिका
ग़ज़ल
चम्पू-काव्य
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
किशोर साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कविता
बच्चों के मुख से
आप-बीती
सामाजिक आलेख
स्मृति लेख
कविता-मुक्तक
कविता - हाइकु
सांस्कृतिक कथा
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
एकांकी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में