वाणी एक स्वामी जी की 

01-05-2025

वाणी एक स्वामी जी की 

मधु शर्मा (अंक: 276, मई प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

पदवी, पैसा, प्रतिष्ठा, पत्नी, पति और परिवार, 
कहीं न कहीं इनमें फँसा पड़ा है यह सब संसार। 
 
और कहते स्वामी जी, कब तक इन्हें पकड़े रहेंगे, 
मोह-माया के जाल में आप कब तक जकड़े रहेंगे। 
भीतर रहें संसार के, पर संसार भीतर आन न पाये, 
जन्म अनमोल मिला यह, मूर्ख लोग जान न पाये। 
समझदार हैं जो, इस बात की आज बाँध लें गाँठ, 
गुरु हमें बनाएँगे जो वही भवसागर को लेंगे लाँघ। 
 
प्रवचनों से प्रभावित हो पहुँच गये हम उनके धाम, 
आश्रम स्वर्ग समान व भव्यता देख हुए बहुत हैरान। 
अप्सराओं से घिरे हुए स्वामी जी का अद्भुत संसार, 
जीते-जी ही गुरुजी ने तो कर लिया भवसागर पार। 
पदवी, पैसा, पत्नी, संतान, सेवकों सहित परिवार, 
मोह-माया में डूबे हुए, यही उनके जीवन का सार। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
किशोर साहित्य कहानी
कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
चिन्तन
किशोर साहित्य कविता
बच्चों के मुख से
आप-बीती
सामाजिक आलेख
ग़ज़ल
स्मृति लेख
लघुकथा
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
कविता-मुक्तक
कविता - हाइकु
नज़्म
सांस्कृतिक कथा
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
एकांकी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में