शिकारी

मधु शर्मा (अंक: 201, मार्च द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

 (यहाँ यू.के. में भारत, पाकिस्तान, बँगला देश व श्रीलंका से आये प्रवासी लोग ’एशियन’ कहलाये जाते हैं। यह कविता उस समाचार के संदर्भ में है जब यू.के. के एशियन लोगों को बहुत शर्मनाक परिस्थियों का सामना करना पड़ा। उन्हीं के समाज के कुछ दुष्ट नौजवानों ने उत्तरी इंग्लैंड में यहीं की अवयस्क/नाबालिग असुरक्षित श्वेत बालिकाओं (underage vulnerable white girls) को 'ग्रूमिंग' कर उन्हें बुरे कामों में प्रयोग करना शुरू कर दिया था। यद्यपि अब तक कुछ दुष्ट पकड़े जा चुके हैं, परन्तु अधिकांश यहाँ से पलायमान हो न जाने कहाँ जा छुपे हैं ?) 

 

पहले जाँचकर फिर जाल बिछाता है, 
शिकार पकड़ना बाद में सिखलाता है। 
 
जब आस-पास कोई हाथ नहीं आती, 
या कोई भोली-भाली फँस नहीं पाती, 
तो दूसरे शहर ग्राहकों को ले जाता है, 
शिकार पकड़ना बाद में सिखलाता है। 
 
मासूम बालिकाएँ झट से बातों में आएँ, 
देखते-देखते उसके हाथों यूँँ बिक जाएँ, 
ऐसे-ऐसे शर्मनाक दाँव-पेंच चलाता है, 
शिकार पकड़ना इस तरह सिखलाता है। 
 
उसके किये का समाज पर असर पड़ रहा, 
नज़रों में दूसरों की हर ’एशियन’ गिर रहा, 
क्यों नहीं कोई उसका नाम-पता बताता है? 
फिर देखिए शिकारी बचकर कहाँ जाता है। 
 
इससे पहले उसके पाप दूर-दूर फैल जाएँ, 
मिलकर हम ही उसके लिए जाल बिछाएँ, 
बुरे का बुरा दिन एक न एक दिन आता है, 
फिर देखिए शिकारी बचकर कहाँ जाता है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी
कविता
सजल
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में