खट्टी कुछ मीठी क्षणिकाएँ

01-01-2026

खट्टी कुछ मीठी क्षणिकाएँ

मधु शर्मा (अंक: 291, जनवरी प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

1
छत पर ऐंटिना है, 
सैर-वैर को मारें गोली
टीवी पर कटरीना है। 
2
सैटेलाइट-डिश जब से आई है, 
सास-बहू के सिरिअल देख
घर-घर छिड़ी लड़ाई है। 
3
ज़िंदगी खट्टी-मीठी है, 
कभी रेत में सोना तो
कभी सोना बने मिट्टी है। 
4
ज़िंदगी एक पहेली है, 
ग़म कभी हमारे साथी
तो कभी ख़ुशी सहेली है। 
5
ज़िंदगी एक ड्रामा है, 
किरदार हमें जो मिला
बख़ूबी उसे निभाना है। 
6
ज़िंदगी एक सौग़ात है, 
कोख़ में कन्या को क़तल किया
अब वह बिन औलाद है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - क्षणिका
कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कहानी
सजल
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
नज़्म
ग़ज़ल
चम्पू-काव्य
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
किशोर साहित्य कहानी
बच्चों के मुख से
आप-बीती
सामाजिक आलेख
स्मृति लेख
कविता-मुक्तक
कविता - हाइकु
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
एकांकी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में