6 जून यूक्रेन-वासियों द्वारा दी गई दुहाई

01-07-2023

6 जून यूक्रेन-वासियों द्वारा दी गई दुहाई

मधु शर्मा (अंक: 232, जुलाई प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

बाँध रूस ने तोड़ा हो या यूक्रेन ने, 
बाँध सब्र का टूट चुका हम सब में। 
 
फिर गया पानी हमारी उम्मीदों पे, 
करवाए कोई क्यों न संधि दोनों में। 
लक्षण न दिखते युद्ध ख़त्म होने के, 
लगे हैं नेता नफ़रत के बीज बोने में। 
 
ज़मीन के लिए जंग होती मुल्कों की, 
छिन जाती लेकिन ज़मीन लोगों की। 
बच्चे-बूढ़े-औरतें हो रहे घर से बेघर, 
भिड़ने वालों पे लेकिन हुआ न असर। 
 
भरेगा कौन जानो-माल का नुक़सान, 
घरों में बैठे नेता तो फ़र्मा रहे आराम। 
पड़ रही महँगी दुश्मनी सभी देशों को, 
भुगतना पड़ रहा नतीजा निर्दोषों को। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी
कविता
सजल
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में