सहेली मेरी

01-05-2024

सहेली मेरी

मधु शर्मा (अंक: 252, मई प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

तेरा कभी नहीं वो तो पराया था,
क्या सोच तूने दिल लगाया था।
 
पता कैसे भूल गया तेरे घर का,
सारा जहान जो घूम आया था।
 
लौट कर मेरे पास ही आता है,
झूठा यकीं ख़ुद को दिलाया था।
 
पड़ोस के आँगन बच्चे खेलते देख
दिल तेरा भी शायद भरमाया था।
 
सुबह का भूला शाम घर आयेगा,
घरवालों को तूने समझाया था।
 
पागलपन तेरा चन्द रोज़ का है,
क्यों मैंने ख़ुद को झुठलाया था।
 
हद कर दी तूने तो दीवानगी की,
बिन ब्याहे ताउम्र सिंदूर लगाया था।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी
कविता
सजल
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में