सत्य जो किंवदंती बन गया
मधु शर्मा
सात वर्षीय टिंकी को उसकी दादी रात के भोजन के पश्चात प्रतिदिन उसे कहानी सुनाती हैं। रामायण में जो-जो रुचिकर प्रसंग हैं, आजकल एक-एक करके उन्होंने टिंकी को सुनाने शुरू किए हुए हैं।
आज लक्ष्मण-मूर्छा वाली कहानी की बारी थी। तो दादी ने कहना शुरू किया—
“रावण जब सीता जी को चोरी से उठाकर लंका ले गया तो भगवान राम के भेजे दूतों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की कि वह सीता जी को लौटा दे। लेकिन जब वह नहीं माना तो भगवान ने अपनी सेना के साथ लंका पहुँच कर रावण पर हमला बोल दिया। एक दिन युद्ध के दौरान रावण के बेटे मेघनाद के शक्ति-अस्त्र से लक्ष्मण जी बेहोश हो गये। भगवान राम को मालूम हुआ कि रावण का राजवैद्य सुषेण ही अब उनके भाई लक्ष्मण की मूर्छा दूर कर सकता है। जब उन्होंने उस वैद्य को संदेश भिजवाया तो वह झट से वहाँ पहुँच गया . . .”
“लेकिन दादी, वह तो भगवान राम के दुश्मन रावण का डॉक्टर था न, तो वो वहाँ क्यों आ गया?” टिंकी ने हैरान होकर पूछा।
“क्योंकि लड़ाई में घायलों का इलाज करते हुए यह नहीं देखा जाता कि कौन दुश्मन है, और कौन अपनी ही सेना का।” दादी ने उसे समझाया और कहानी को आगे बढ़ाते हुए बोलीं, “लक्ष्मण जी की हालत सीरियस थी। वैद्य जी ने बताया कि उनका इलाज सिर्फ़ एक ही जड़ी-बूटी से हो सकता है, और वह है संजीवनी-बूटी। लेकिन वह बहुत दूर हिमालय-पर्वत पर ही पाई जाती है . . . और अगर कल सुबह तक वह यहाँ न लाई गई तो लक्ष्मण जी जीवित नहीं रह पायेंगे। तो संजीवनी-बूटी को लाने का काम पवनपुत्र हनुमान जी को सौंपा गया क्योंकि सिर्फ़ वही हवा की तरह इतनी तेज़ी से कहीं भी आ-जा सकते थे।”
टिंकी आश्चर्यचकित हो अपनी आँखें दादी पर गढ़ाए हुए कहानी बहुत ध्यान से सुन रही थी। और दादी बता रही थीं कि हनुमान जी हिमालय-पर्वत पर पहुँच तो गये परन्तु उन्होंने पाया कि वहाँ लगभग सभी जड़ी-बूटियाँ देखने में एक जैसी ही थीं। उन्हें जब कुछ समझ नहीं आया तो वह पूरा पहाड़ ही उठा लाये।”
टिंकी फिर से प्रश्न पूछ बैठी, “लेकिन दादी, क्या यह पॉसिबल है? माना कि हनुमान जी बहुत बलवान थे, फिर भी वो पूरा पहाड़ कैसे उठा लाये?”
“तुम भगवान पर शक करती हो? मैं तुम्हें अब कहानी नहीं सुनाऊँगी . . .” दादी नाराज़ हो गईं।
समीप ही कम्प्यूटर पर नज़रें टिकाए टिंकी के दादा जी ने जब यह सुना तो अपनी पत्नी से कहा, “भाग्यवान, बेचारी टिंकी शक नहीं जिज्ञासा कर रही है। बच्चे अगर कोई सवाल पूछें तो हम बड़ों को प्यार से उनकी जिज्ञासा दूर कर देनी चाहिए।”
फिर दादा जी ने टिंकी को संबोधित करते हुए कहा, “टिंकी बेटी, हुआ यूँ कि हनुमान जी को ढेरों जड़ी-बूटियाँ लाया देख वैद्य जी बोल उठे, ‘अरे हनुमान जी, आप तो पूरा पहाड़ ही उठा लाये!’ बस फिर क्या था, चित्रकारों यानी कि पेंटर लोगों ने वैसे ही चित्र बना दिये कि जैसे वाक़ई हनुमान जी ने पहाड़ उठाया हुआ हो। बिल्कुल वैसे जब तुम्हारी मम्मी को शॉपिंग के ढेरों बैग से लदे देख तुम्हारे पापा कह उठते हैं कि ‘अरे तुम तो पूरी दुकान ही उठा लाईं!’ या जैसे कि मैं जब सब्ज़ी-मंडी में जो-जो ताज़ा फल-सब्ज़ियाँ देखता हूँ तो सभी ले आता हूँ . . . और यह तुम्हारी दादी मुझे टोकती हैं कि मैं तो पूरी मंडी ही उठा लाया . . . है न!”
दादी यह सुन उत्सुक हो बोलीं, “अरे, मुझे तो यह सचाई मालूम ही न थी . . . और न ही मैंने इस बात पर कभी ध्यान दिया कि हमारी पौराणिक कथाओं को यूँ ही बड़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता रहा है। और फिर मुझ जैसे उसकी जड़ तक पहुँचे बिन उसे ही सच मान बैठते हैं। थैंक्यू टिंकी डीयर, तुम्हारी वजह से आज मेरी भी नॉलेज बढ़ गई। आजकल इंटरनेट पर भी तो झूठ को सच की तरह परोसकर कितने ही लोग आम जनता को बेवुक़ूफ़ बना रहे हैं। हो सकता है हर धर्म के भगवान या संस्थापकों से जुड़ी न जाने कितनी और सच घटनाओं को भी लोगों ने उस समय तोड़-मोड़ कर किंवदंती या फिर फ़ेरीटेल बना डाला हो!”
टिंकी यह सुनकर खिलखिलाकर हँस पड़ी और दादी के गले में अपनी बाँहें डाल बोली, “तो दादी, आपकी नॉलेज बढ़ने की ख़ुशी में अब आप कहानी पूरी कर दें। मुझे नींद भी आ रही है।”
दादी उसका सिर सहलाते हुए कहानी का अंतिम भाग सुनाने लगीं कि संजीवनी बूटी के इलाज से लक्ष्मण जी पूरी तरह से स्वस्थ भी हो गये, और अगली लड़ाई में मेघनाद उनके हाथों मारा भी गया। टिंकी भी कहानी सुनते-सुनते अपने चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट लिए न जाने कब गहरी नींद में सो गई।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सजल
-
- अमीर बनाम ग़रीब
- अर्पण
- इम्तिहान
- इससे पहले . . . वो जा चुकी थी
- उसकी मजबूरी
- करते क्यों हैं?
- कैसे
- घर
- चन्द पुराने ख़तों के टुकड़े
- चादर तनहाई की
- ज़िंदादिल हूँ
- डरपोक निडर
- तन्हाई-पसन्द
- दरिया आग का
- दास्ताँ झूठों की
- न मिला
- निगोड़ा दर्द
- महफ़िल में रक़ीब आए मुस्कुराते हुए
- रग-रग में कब बस गया
- रह गई
- राह जीने की
- रिश्ते
- शायद
- सहेली मेरी
- हद करते हो
- लघुकथा
-
- अकेलेपन का बोझ
- अपराधी कौन?
- अशान्त आत्मा
- असाधारण सा आमंत्रण
- अहंकारी
- आत्मनिर्भर वृद्धा माँ
- आदान-प्रदान
- आभारी
- उपद्रव
- उसका सुधरना
- उसे जीने दीजिए
- किसका जीवन परिपूर्ण
- कॉफ़ी
- कौन है दोषी?
- गंगाजल
- गिफ़्ट
- घिनौना बदलाव
- देर आये दुरुस्त आये
- दोगलापन
- दोषारोपण
- नासमझ लोग
- निखरता सौंदर्य
- पहली पहली धारणा
- पानी का बुलबुला
- पिता व बेटी
- पैसा-पैसा-पैसा
- प्रेम का धागा
- बंदीगृह
- बड़ा मुँह छोटी बात
- बहकावा
- भाग्यवान
- मतलबी
- मानसिक यातना
- मेरी स्वाभाविकता
- मोटा असामी
- वाणी-वाणी का प्रभाव
- सहानुभूति व संवेदना में अंतर
- सहारा
- सादा जीवन: गुण या अवगुण
- सुखदायक दुःख
- स्टेटस
- स्वार्थ
- सोच, पाश्चात्य बनाम प्राच्य
- कविता - क्षणिका
- कविता
-
- 16 का अंक
- 16 शृंगार
- 6 जून यूक्रेन-वासियों द्वारा दी गई दुहाई
- अंगदान
- अकेली है तन्हा नहीं
- अग्निदाह
- अधूरापन
- अब कहाँ!
- असली दोस्त
- आशा या निराशा
- उपहार/तोहफ़ा/सौग़ात/भेंट
- ऐन्टाल्या में डूबता सूर्य
- ऐसे-वैसे लोग
- औरत
- कभी नहीं
- कविता क्यों लिखती हूँ
- कहानी शीशी व शीशे की
- काश . . .
- काहे दंभ भरे ओ इंसान
- कुछ और कड़वे सच – 02
- कुछ कड़वे सच — 01
- कुछ न रहेगा
- कैसे-कैसे सेल्ज़मैन
- कोना-कोना कोरोना-फ़्री
- ख़ुश है अब वह
- खाते-पीते घरों के प्रवासी
- गति
- गुहार दिल की
- जल
- जाते-जाते यह वर्ष
- जीवन
- दहशतगर्दी
- दहेज़
- दीया हूँ
- दोषी
- न जाने
- नदिया का ख़त सागर के नाम
- पतझड़ के पत्ते
- पारी जीती कभी हारी
- बहन-बेटियों की आवाज़
- बाऊजी
- बेटा होने का हक़
- बेटी बचाओ
- भयभीत भगवान
- भानुमति
- भेद-भाव
- माँ की गोद
- मायका बिन माँ के
- मेरा पहला आँसू
- मेरी अन्तिम इच्छा
- मेरी मातृ-भूमि
- मेरी हमसायी
- यह इंग्लिस्तान
- यादें मीठी-कड़वी
- यादों का भँवर
- लंगर
- लोरी ग़रीब माँ की
- वह अनामिका
- विदेशी रक्षा-बन्धन
- विवश अश्व
- शिकारी
- संवेदनशील कवि
- सती इक्कीसवीं सदी की
- समय की चादर
- सोच
- सौतन
- स्वप्न-पिटारी
- हेर-फेर भिन्नार्थक शब्दों का
- 14 जून वाले अभागे अप्रवासी
- अपने-अपने दुखड़े
- गये बरस
- चिन्तन
-
- 25 वर्ष के अंतराल में एक और परिवर्तन
- अपना अपना स्वर्ग
- अपनी-अपनी सोच
- अभिलाषा
- अहिंसा व धर्म
- क्षमा
- गंदगी फैलाने का परिणाम
- चिंता नहीं, चिंतन का विषय
- जिह्वा व मन
- तीन परिस्थितियाँ एक समान, परन्तु परिणाम विभिन्न
- देवी के फ़ॉलोवर्स गरबा खेलते
- बड़प्पन
- महाराजा जनक
- शक की बीमारी
- शाखा जब वृक्ष से अलग हो जाये
- सती व सीता नाम प्रचलित क्यों नहीं?
- सरलता
- स्वयं की सोच पर शर्मिंदगी
- सांस्कृतिक कथा
- कहानी
-
- अचानक से परिवर्तन
- अनुभवी या स्वार्थी
- अभिशाप
- आत्मा की ख़ुराक
- आदी और दादू
- आस्था
- और डायरी प्रेरणा बन गई
- और हल मिल गया
- कलंक तलाक़ का
- चरित्रहीन
- जैसा बोया वैसा काटना पड़ा
- टोका-टाकी
- तंग सोच
- दुविधा
- दूसरा मौक़ा
- नाज़ुक रिश्ता
- बुद्धू बुआ
- मेहनती लड़का
- मोना का मायका
- मोरे गुण चित न धरो
- यह कैसी उड़ान थी?
- रिवर्स-रोल
- वरदान भरा श्राप
- वापसी
- विशाल हृदयी
- हत्यारे सा चेहरा
- अपराध-बोध
- हास्य-व्यंग्य कविता
- किशोर साहित्य कविता
- काम की बात
- नज़्म
- ग़ज़ल
- चम्पू-काव्य
- किशोर हास्य व्यंग्य कविता
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- किशोर साहित्य कहानी
- बच्चों के मुख से
-
- आप-बीती
- सामाजिक आलेख
- स्मृति लेख
- कविता-मुक्तक
- कविता - हाइकु
- पत्र
- सम्पादकीय प्रतिक्रिया
- एकांकी
- विडियो
-
- ऑडियो
-