सागर के तट पर
सरोजिनी पाण्डेयकर लेने को कुछ शांत हृदय
आ बैठी हूँ सागर तट पर,
फैला है सम्मुख नील सिंधु
निर्बाध, तरंगित, औ' फेनिल,
लखकर उर्मिल सागर का जल
मन मेरा भी कुछ लहराया
वर्णित जो कथा पुराणों में
उनको मन ही मन दोहराया,
♦ ♦ ♦
यह वही जलधि है सदियों तक
जिसमें नारायण सोया था,
इसके ही अतल गर्भ से तो
ब्रह्मांड का गोलक उपजा था,
♦ ♦ ♦
बहु काल हुआ पृथ्वी डूबे,
तब हरि को बड़ी दया आई
धरकर वराह का रूप स्वयं
पृथ्वी ऊपर को खिसकाई
♦ ♦ ♦
जल प्रलय हुई, वसुधा डूबी,
सृष्टि का क्षय होने को था,
ब्रह्मा की रचना को मनु ने
नौका में सहेज, समेटा था,
करने को रक्षा नौका की
विष्णु ने धारा मत्स्य रूप
दश अवतारों में वर्णित है
नारायण का यह एक रूप,
♦ ♦ ♦
रघुवर के अग्निबाण से जब
जलचर जीवन सब त्रस्त हुआ,
लेकर रत्नों की मंजूषा
यह सिंधु राम की शरण हुआ!
सागर पर करके सेतुबंध,
श्री राम ने लंका थी ढायी,
इस विजय कीर्ति की महिमा तो
कवियों ने सदियों तक गायी,
♦ ♦ ♦
जिस मनु ने सृष्टि बचाई थी
हम संतति हैं उस ज्ञानी की,
पर कर्म हमारे ऐसे हैं
ज्यों जड़-बुद्धि अभिमानी की
जिस सागर में गहरे जाकर,
हम मोती-माणिक पाते हैं
उस सागर को ही हम प्रतिदिन
अति दूषित करते जाते हैं,
सागर से जल, जल से जीवन
यह बात भला कैसे भूले,
अभिमान हमें निज मेधा का
और हम घमंड में हैं फूले!
यदि सागर स्वच्छ नहीं होगा
पृथ्वी भी तो मिट जाएगी,
अपनी ही संतति के हाथों
धरती माँ दुर्गति पाएगी,
जन्मे हैं हम सब धरती पर
और सागर पोषण देता है,
वह नष्ट करेगा मानव को
यदि उसका शोषण होता है!
कर डाली दूषित प्राण-वायु
धरती-सागर की गणना क्या!
ना बदले हम जल्दी ही तो
‘सृष्टि’ में जीवन होगा क्या?
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अँजुरी का सूरज
- अटल आकाश
- अमर प्यास –मर्त्य-मानव
- एक जादुई शै
- एक मरणासन्न पादप की पीर
- एक सँकरा पुल
- करोना काल का साइड इफ़ेक्ट
- कहानी और मैं
- काव्य धारा
- क्या होता?
- गुज़रते पल-छिन
- जीवन की बाधाएँ
- झीलें—दो बिम्ब
- तट और तरंगें
- तुम्हारे साथ
- दरवाज़े पर लगी फूल की बेल
- दशहरे का मेला
- दीपावली की सफ़ाई
- दोपहरी जाड़े वाली
- पंचवटी के वन में हेमंत
- पशुता और मनुष्यता
- पारिजात की प्रतीक्षा
- पुराना दोस्त
- पुरुष से प्रश्न
- बेला के फूल
- भाषा और भाव
- भोर . . .
- भोर का चाँद
- भ्रमर और गुलाब का पौधा
- मंद का आनन्द
- माँ की इतरदानी
- मेरा क्षितिज खो गया!
- मेरी दृष्टि—सिलिकॉन घाटी
- मेरी माँ
- मेरी माँ की होली
- मेरी रचनात्मकता
- मेरे शब्द और मैं
- मैं धरा दारुका वन की
- मैं नारी हूँ
- ये तिरंगे मधुमालती के फूल
- ये मेरी चूड़ियाँ
- ये वन
- राधा की प्रार्थना
- वन में वास करत रघुराई
- वर्षा ऋतु में विरहिणी राधा
- विदाई की बेला
- व्हाट्सएप?
- शरद पूर्णिमा तब और अब
- श्री राम का गंगा दर्शन
- सदाबहार के फूल
- सागर के तट पर
- सावधान-एक मिलन
- सावन में शिव भक्तों को समर्पित
- सूरज का नेह
- सूरज की चिंता
- सूरज—तब और अब
- अनूदित लोक कथा
-
- तेरह लुटेरे
- अधड़ा
- अनोखा हरा पाखी
- अभागी रानी का बदला
- अमरबेल के फूल
- अमरलोक
- ओछा राजा
- कप्तान और सेनाध्यक्ष
- काठ की कुसुम कुमारी
- कुबड़ा मोची टेबैगनीनो
- कुबड़ी टेढ़ी लंगड़ी
- केकड़ा राजकुमार
- क्वां क्वां को! पीठ से चिपको
- गंध-बूटी
- गिरिकोकोला
- गीता और सूरज-चंदा
- गुनी गिटकू और चंट-चुड़ैल
- गुमशुदा ताज
- गोपाल गड़रिया
- ग्यारह बैल एक मेमना
- ग्वालिन-राजकुमारी
- चतुर और चालाक
- चतुर चंपाकली
- चतुर फुरगुद्दी
- चतुर राजकुमारी
- चलनी में पानी
- छुटकी का भाग्य
- जग में सबसे बड़ा रुपैया
- ज़िद के आगे भगवान भी हारे
- जादू की अँगूठी
- जूँ की खाल
- जैतून
- जो पहले ग़ुस्साया उसने अपना दाँव गँवाया
- तीन अनाथ
- तीन कुँवारियाँ
- तीन छतों वाला जहाज़
- तीन महल
- दर्दीली बाँसुरी
- दूध सी चिट्टी-लहू सी लाल
- दैत्य का बाल
- दो कुबड़े
- नाशपाती वाली लड़की
- निडर ननकू
- नेक दिल
- पंडुक सुन्दरी
- परम सुंदरी—रूपिता
- पाँसों का खिलाड़ी
- पिद्दी की करामात
- प्यारा हरियल
- प्रेत का पायजामा
- फनगन की ज्योतिष विद्या
- बहिश्त के अंगूर
- भाग्य चक्र
- भोले की तक़दीर
- महाबली बलवंत
- मूर्ख मैकू
- मूस और घूस
- मेंढकी दुलहनिया
- मोरों का राजा
- मौन व्रत
- राजकुमार-नीलकंठ
- राजा और गौरैया
- रुपहली नाक
- लम्बी दुम वाला चूहा
- लालच अंजीर का
- लालच बतरस का
- लालची लल्ली
- लूला डाकू
- वराह कुमार
- विधवा का बेटा
- विनीता और दैत्य
- शाप मुक्ति
- शापित
- संत की सलाह
- सात सिर वाला राक्षस
- सुनहरी गेंद
- सुप्त सम्राज्ञी
- सूर्य कुमारी
- सेवक सत्यदेव
- सेवार का सेहरा
- स्वर्ग की सैर
- स्वर्णनगरी
- ज़मींदार की दाढ़ी
- ज़िद्दी घरवाली और जानवरों की बोली
- ललित निबन्ध
- सांस्कृतिक कथा
- आप-बीती
- सांस्कृतिक आलेख
- यात्रा-संस्मरण
- काम की बात
- यात्रा वृत्तांत
- स्मृति लेख
- लोक कथा
- लघुकथा
- कविता-ताँका
- सामाजिक आलेख
- ऐतिहासिक
- विडियो
-
- ऑडियो
-