ये तिरंगे मधुमालती के फूल

01-05-2022

ये तिरंगे मधुमालती के फूल

सरोजिनी पाण्डेय (अंक: 204, मई प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

हे प्रिय, इन मधुमालती के 
सुंदर फूलों को तुमने सदा ही देखा है 
पर इन प्यारे, तिरंगे फूलों के बारे में 
कभी ध्यान देकर भी सोचा है? 
 
जब ये फूल कलिका का रूप तजकर
पुष्प बनकर खिलते हैं, 
तब येअति कोमल, अति शुभ्र होते हैं, 
उस समय ये हमारे शिशुओं जैसे होते हैं, 
मानव शिशु भी तो निष्पाप-निष्कलंक, अबोध ही होते हैं! 
 
कुछ आयु पाने पर, विकसित हो जाने पर 
ये फूल, गुलाबी हो जाते हैं, 
मनु की संतति समान ही ये भी
यौवन की मस्ती और सौंदर्य छलकाते हैं, 
 
धूप का ताप और बीतता समय 
इनको लाल सुर्ख़ लाल कर जाता है, 
ठीक वैसे ही जैसे 
जीवन का ताप हमें वयस्क होने तक 
सुर्ख़रू कर जाता है! 
 
माधवी लता के ये सफ़ेद, 
गुलाबी, लाल फूल, तिरंगे फूल
हमारी जीवन की अवस्थाओं जैसे होते हैं, 
बचपन, यौवन और प्रौढ़ता की निशानी ये लगते हैं
अपने रंगों के मिस मानो ये 
हमारे-तुम्हारे जीवन की कथा 
ही तो कहते हैं!!! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

अनूदित लोक कथा
कविता
यात्रा-संस्मरण
ललित निबन्ध
काम की बात
वृत्तांत
स्मृति लेख
सांस्कृतिक आलेख
लोक कथा
आप-बीती
लघुकथा
कविता-ताँका
सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में