श्री राम का गंगा दर्शन
सरोजिनी पाण्डेय
(वाल्मीकि की दृष्टि से)
आज्ञाकारी सुत रामचन्द्र, जब दंडक वनको जाते हैं,
दशरथ की आज्ञा सिर पर धर, सारथी सुमंत्र बन जाते हैं,
कोशल की सीमा से बढ़कर, जब नए राज्य में वे आए,
तीनों लोकों में जो बहती, उस ‘गंगा’ के दर्शन पाए।
निर्मल, शीतल, पावन जल से, वह देव नदी थी भरी हुई,
दर्शन गंगाजी का पाकर रघुवर की आँखें तृप्त हुईं,
ऋषियों की सुंदर कुटियों से गंगा का तट बहु-सज्जित था,
लखकर शोभा सुंदर तट की, अप्सरा-हृदय भी मचलता था,
अप्सरा स्वर्ग से उतर-उतर उस पावन जल में नहाती थीं,
वह पतितपावनी देव-नदी उनका शुभ-मंगल करती थी,
गंधर्व, देव, दानव, किन्नर सब पर शिव-कृपा बरसती थी,
गंधर्व, नाग-ललनाएँ भी, नहीं इससे वंचित रहती थीं,
पर्वत प्रदेश में सुरसरि-तट, देवों के रुचिर क्रीड़ांगन है,
है 'देवपद्मिनी' नाम उसका, बहती जो देवांगन में है,
करती हैं तरंगे अट्टहास, प्रस्तर से जब टकराती हैं,
फिर फेनिल कहीं-कहीं होकर, वे मृदुल हास बिखराती हैं,
धारा में वलय कहीं बनते, और कुंड कहीं पर गहरे हैं,
सर-सर, मर्मर स्वर मधुर कहीं, कहीं ढोल-मृदंग धमकते हैं,
लेती है वेणी रूप कहीं, कहीं उथली सरिता बहती है,
लेती प्रपात का रूप कहीं, कहीं मंथर-गहरी बहती है,
नीलोत्पल, कुमुद निरखते हुए, करते हैं देवगण कहीं स्नान,
होकर मदमस्त विहग-गण भी, छेड़ा करते हैं मधुर गान,
कहीं श्वेत बालुका के तट हैं, कहीं हरित तृणों से ढके पुलिन,
यह भी सुंदर वह भी निर्मल, गंगा-तट कहीं नहीं है मलिन,
सारस, पंडुक, चकवा-चकवी, हंसों के झुंड विचरते हैं,
अपने स्वर, अपनी शोभा से गंगा को अलंकृत करते हैं,
कहीं कमल-कुंज, कहीं कुमुद-कली, तट पर वन-राशि चमकती है
पीकर पुष्पों का मधु-पराग, सरिता मदमाती लगती है,
अघ-मलहारी यह गंगाजल, मणि जैसा झिलमिल करता है,
दिग्गज, ऐरावत, वनगज दल, तट की वन राशि में रहता है,
जो निकली विष्णु-चरण से है, अघ-पातक पापविनाशिनी है,
कलियों, फल, फूल लता से सजी वह सुंदर 'युवती' लगती है,
घड़ियाल, सर्प, सीपी-घोंघे जिस जल में आश्रय पाते हैं,
उस प्रलय वेगमयी धारा से, शिव अपनी जटा सजाते हैं,
जो सफल भगीरथ के तप से, पृथ्वी के तल पर उतरी है,
उस जाह्नवी की ही धारा, पुरशृंगवेर में बहती है,
लख कर वह भँवर भरी धारा श्रीराम सुमंत्र से कहते हैं,
“रोको रथ को हे प्रिय सुमंत्र, हम आज यहीं पर रहते हैं।”
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अँजुरी का सूरज
- अटल आकाश
- अमर प्यास –मर्त्य-मानव
- एक जादुई शै
- एक मरणासन्न पादप की पीर
- एक सँकरा पुल
- करोना काल का साइड इफ़ेक्ट
- कहानी और मैं
- काव्य धारा
- क्या होता?
- गुज़रते पल-छिन
- जीवन की बाधाएँ
- झीलें—दो बिम्ब
- तट और तरंगें
- तुम्हारे साथ
- दरवाज़े पर लगी फूल की बेल
- दशहरे का मेला
- दीपावली की सफ़ाई
- दोपहरी जाड़े वाली
- पंचवटी के वन में हेमंत
- पशुता और मनुष्यता
- पारिजात की प्रतीक्षा
- पुराना दोस्त
- पुरुष से प्रश्न
- बेला के फूल
- भाषा और भाव
- भोर . . .
- भोर का चाँद
- भ्रमर और गुलाब का पौधा
- मंद का आनन्द
- माँ की इतरदानी
- मेरा क्षितिज खो गया!
- मेरी दृष्टि—सिलिकॉन घाटी
- मेरी माँ
- मेरी माँ की होली
- मेरी रचनात्मकता
- मेरे शब्द और मैं
- मैं धरा दारुका वन की
- मैं नारी हूँ
- ये तिरंगे मधुमालती के फूल
- ये मेरी चूड़ियाँ
- ये वन
- राधा की प्रार्थना
- वन में वास करत रघुराई
- वर्षा ऋतु में विरहिणी राधा
- विदाई की बेला
- व्हाट्सएप?
- शरद पूर्णिमा तब और अब
- श्री राम का गंगा दर्शन
- सदाबहार के फूल
- सागर के तट पर
- सावधान-एक मिलन
- सावन में शिव भक्तों को समर्पित
- सूरज का नेह
- सूरज की चिंता
- सूरज—तब और अब
- अनूदित लोक कथा
-
- तेरह लुटेरे
- अधड़ा
- अनोखा हरा पाखी
- अभागी रानी का बदला
- अमरबेल के फूल
- अमरलोक
- ओछा राजा
- कप्तान और सेनाध्यक्ष
- काठ की कुसुम कुमारी
- कुबड़ा मोची टेबैगनीनो
- कुबड़ी टेढ़ी लंगड़ी
- केकड़ा राजकुमार
- क्वां क्वां को! पीठ से चिपको
- गंध-बूटी
- गिरिकोकोला
- गीता और सूरज-चंदा
- गुनी गिटकू और चंट-चुड़ैल
- गुमशुदा ताज
- गोपाल गड़रिया
- ग्यारह बैल एक मेमना
- ग्वालिन-राजकुमारी
- चतुर और चालाक
- चतुर चंपाकली
- चतुर फुरगुद्दी
- चतुर राजकुमारी
- चलनी में पानी
- छुटकी का भाग्य
- जग में सबसे बड़ा रुपैया
- ज़िद के आगे भगवान भी हारे
- जादू की अँगूठी
- जूँ की खाल
- जैतून
- जो पहले ग़ुस्साया उसने अपना दाँव गँवाया
- तीन अनाथ
- तीन कुँवारियाँ
- तीन छतों वाला जहाज़
- तीन महल
- दर्दीली बाँसुरी
- दूध सी चिट्टी-लहू सी लाल
- दैत्य का बाल
- दो कुबड़े
- नाशपाती वाली लड़की
- निडर ननकू
- नेक दिल
- पंडुक सुन्दरी
- परम सुंदरी—रूपिता
- पाँसों का खिलाड़ी
- पिद्दी की करामात
- प्यारा हरियल
- प्रेत का पायजामा
- फनगन की ज्योतिष विद्या
- बहिश्त के अंगूर
- भाग्य चक्र
- भोले की तक़दीर
- महाबली बलवंत
- मूर्ख मैकू
- मूस और घूस
- मेंढकी दुलहनिया
- मोरों का राजा
- मौन व्रत
- राजकुमार-नीलकंठ
- राजा और गौरैया
- रुपहली नाक
- लम्बी दुम वाला चूहा
- लालच अंजीर का
- लालच बतरस का
- लालची लल्ली
- लूला डाकू
- वराह कुमार
- विधवा का बेटा
- विनीता और दैत्य
- शाप मुक्ति
- शापित
- संत की सलाह
- सात सिर वाला राक्षस
- सुनहरी गेंद
- सुप्त सम्राज्ञी
- सूर्य कुमारी
- सेवक सत्यदेव
- सेवार का सेहरा
- स्वर्ग की सैर
- स्वर्णनगरी
- ज़मींदार की दाढ़ी
- ज़िद्दी घरवाली और जानवरों की बोली
- ललित निबन्ध
- सांस्कृतिक कथा
- आप-बीती
- सांस्कृतिक आलेख
- यात्रा-संस्मरण
- काम की बात
- यात्रा वृत्तांत
- स्मृति लेख
- लोक कथा
- लघुकथा
- कविता-ताँका
- सामाजिक आलेख
- ऐतिहासिक
- विडियो
-
- ऑडियो
-