दिल से ग़ज़ल तक

 
दिल से दिल तक जुड़ी हुई है ग़ज़ल
बीच में उनके पुल बनी है ग़ज़ल
 
छू ले पत्थर तो वो पिघल जाए
ऐसा जादू भी कर गई है ग़ज़ल
 
सात रंगों की है धनुष जैसी
स्वप्न-संसार रच रही है ग़ज़ल
 
सोच को अपनी क्या कहूँ यारो
रतजगे करके कह रही है ग़ज़ल
 
रूह को देती है सुकूं ‘देवी’
ऐसी मीठी-सी रागिनी है ग़ज़ल

<< पीछे : 80. लगती है मन को अच्छी, शाइर… आगे : 82.  अनबुझी प्यास रूह की है ग़ज़ल >>

लेखक की कृतियाँ

बाल साहित्य कविता
ग़ज़ल
आप-बीती
कविता
साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो