6 बाल गीत

देवी नागरानी

१
गुड़िया रानी, गुड़िया रानी, 
तू क्यों भई उदास 
बन सँवर कर आज है जाना
तुझे पिया के पास

२
ऐ री बंदरिया मेरी
पूछ कहाँ है तेरी
ढूँढ उसे यूँ बाहर भीतर
नींद उड़ी है मेरी।

३
कौए काका
पास में आजा
मुन्ना खाए
रोटी आजा

४
बंदर राजा
पूँछ हिला जा
मुन्ना रोया आज बहुत है
आकर उसे हंसा जा।
५
आया आया चंदामामा
जाने क्यों कर चोरी चोरी
नील गगन से धरती पर ये
सुनने ममता की अब लोरी।
६
जीवन नैया 
करले पार
है क्या जीवन 
बहती धार
दुख सुख मन के
है आधार
सच का अपना
अलग निखार
ममता देवी
मेरा प्यार

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
बाल साहित्य कविता
ग़ज़ल
आप-बीती
कविता
साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
बात-चीत
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो
लेखक की पुस्तकें
लेखक की अनूदित पुस्तकें