मानसून का गधा
डॉ. अशोक गौतम
मेरा मोहल्ला पढ़ा-लिखा होने के बाद भी पढ़ा-लिखा टोटका-प्रधान मोहल्ला है। पहुँचने वाले चाँद पर पहुँच गए हों तो पहुँच गए हों, इससे हमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
मेरे मोहल्ले वाले टोटकाजनियों, टोटकागुनियों के पास किसी भी साध्य से लेकर असाध्य बीमारी को जड़ से ख़त्म करने का एक-से-एक अचूक टोटका है। जब वे अपने टोटकों का प्रयोग किसी बीमारी पर करते हैं, तो कई बार बीमारी तो बीमारी, बीमार तक सदा के लिए ठीक हो जाते हैं। जिन रोगियों को अस्पताल के डॉक्टर यह कहकर छोड़ देते हैं कि अब घर में जितनी रोगी की हो सके, सेवा करो, उसके बाद वे रोगी का अपने टोटकों से ऐसा-ऐसा इलाज करते हैं कि बीमार परेशान हो या न, पर उसको लगी बीमारी टोटकाधीशों के टोटकों के उपचार से लाचार हो जाती है।
इधर अपने मोहल्ले में इस हफ़्ते अख़बार वाला रोज़ आया, अख़बारों की रद्दी ख़रीदने वाला रोज़ आया, कारपेट बेचने वाला रोज़ आया, घरों की टंकियों में पानी रोज़ आया, गोलगप्पे बेचने वाला रोज़ आया, पापड़ बेचने वाला रोज़ आया, भगवान के नाम पर किसी न किसी बहाने चंदा माँगने वाला रोज़ आया, कंघी वाले झड़े बाल ख़रीदने वाला रोज़ आया, पुराने मोबाइल फोन ख़रीदने वाला रोज़ आया। पर सारे शहर में हर दिन झूम-झूमकर बरसने वाला मानसून नहीं आया तो नहीं आया। वह मोहल्ले की सीमा रेखा से परे-परे ही बरसता रहा। तो हमारे मोहल्ले के राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले श्लेषक ने मानसून की अपने मोहल्ले को लेकर बेरुख़ी पर शंका जताते कहा कि शहर की म्युनिसिपल कमेटी के मेंबर के चुनाव में जो हमारा सदस्य हारा है, यही सब उसका नतीजा है। म्युनिसिपल कमेटी का प्रधान हमारे मोहल्ले को छोड़ शेष पूरे शहर में मानसून बरसा रहा है। हमारे मोहल्ले से म्युनिसिपल कमेटी के प्रधान की विरोधी पार्टी का मेंबर जीता होने के चलते उसने हमारे मोहल्ले के मानसून पर इंद्र से मिलकर पाबंदी लगवा दी है। जब आदमी कुछ और नहीं बता सकता, तो दूसरों को शंकाओं से घेरने के लिए कम से कम शंका तो जता ही सकता है।
मानसून के मोहल्ले में न आने पर मोहल्ले के वरिष्ठ टोटकाजनियों में से एक ने मानसून की आत्मा से अपनी आत्मा को जोड़ने के बाद कहा, “हे मोहल्ले वालो! टोटकाशास्त्र में साफ़ विधान-प्रमाण है कि . . . अगर तुम चाहते हो कि मानसून के पानी से तुम्हारे मोहल्ले की सड़कों के सालों से न भरे गड्ढे लबालब भरें और तुम उनमें मछली पालन कर अपनी इनकम बढ़ाना चाहो, तो मेरी अंतरात्मा कह रही है कि जो किसी हाइब्रिड गधे को गर्म-गर्म गुलाब जामुन खिलाए जाएँ, तो तुम्हारे मोहल्ले में मानसून आ सकता है। इधर गधे के मुँह में रसगुल्ले गए और उधर मानसून की कृपा तुम्हारे मोहल्ले पर बरसी।”
अंधविश्वासी समाज में किसी के भी दिन फिरते देर नहीं लगती। वहाँ किसी भी वक़्त किसी के भी दिन फिर सकते हैं। जब डाकुओं के दिन फिरते हैं तो कल तक जो पुलिस क़ानून के डर से बीहड़ों में छिपे रहते थे, चुनाव जीतने के बाद पुलिस उनको प्रोटेक्शन दे सलाम ठोकने को अपनी ड्यूटी मानने लगती हैं।
अंधविश्वासी समाज में जब उल्लुओं के दिन फिरते हैं तो दिन को कुछ भी न देखने वाले वे मज़े से जनता के विकास की फ़ाइलों को जाँचने लगते हैं।
अंधविश्वासी समाज में जब सियारों के दिन फिरते हैं तो वे अपनी चमड़ी को देशभक्ति के रंग से रँगवा बड़ी-बड़ी सभा सोसाइटियों को देशभक्ति के लेक्चर दे समाज को धन्य करने लगते हैं।
बस, फिर क्या था! इधर महल्ले के जाने माने वरिष्ठ टोटकाजनी ने मानूसन को महल्ले में लाने के टोटके की सीना ठोक घोषणा की कि उधर महल्ले के मिठाईख़ोर बाज़ार से गर्म-गर्म गुलाब जामुन लाने निकल पड़े तो इधर पढ़े-लिखे अपनी अपनी स्कूटियों पर गधे को ढूँढ़ कर लाने। पढ़े लिखों को पता था कि गधे कहा कहा आसानी से मिल सकते हैं।
घंटे बाद ही महल्ले के कुम्युनिटी हॉल के बाहर पूरा महल्ला, गधा और गर्म-गर्म गुलाब जामुनों के डिब्बे हाज़िर। किसीको भी उम्मीद नहीं थीं कि शहर पूर्ण साक्षर घोषित हो जाने के बावजूद शहर में गधा इतनी जल्दी मिल जाएगा। टोटकों में आस्था रखने वालों ने ज्यों ही गधे को देखा तो उनकी आँखें नम हो गईं। उस वक़्त वे गधे को देख इतने भावविह्वल थे जितना कोई अपने आराध्य को साक्षात् देख भावविभोर होता हैं।
उधर गधा परेशान कि पूर्ण साक्षर शहर के महल्ले में आख़िर ये सब चल क्या रहा है? एक ओर साक्षरों नव-साक्षरों द्वारा उसके आगे शीश-नवायों के बीच खड़े होने पर उसे ख़ुद पर बड़ी शर्म आ रही थी तो दूसरी ओर बड़े-बड़े साक्षर उसके सीने के साथ खड़े होकर सेल्फ़ी लेते अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
कुछ देर बाद महल्ले के प्रधान ने सपत्नीक गधे की आरती उतारी। उसके बाद पूरे महल्ले ने गधे के गले में फूल मलाएँ डालीं तो धीरे-धीरे गधा ग़लतफ़हमियों में डूबने लगा।
अचानक महल्ले के वरिष्ठ टोटकाजनी ने रस टपकता एक गुलाब जामुन हाथ में ले, अपने मुँह के पानी को ज़बरदस्ती रोकते, गधे के चरण सादर स्पर्श कर, उसमें मानसून के साक्षात् दर्शन करते गधे के मुँह में गर्म-गर्म गुलाब जामुन डाला तो उससे अपना मुँह जलने से बचते-बचते बचने पर वह बिदकते-बिदकते बचा। उसके बाद वरिष्ठ टोटकाजनी ने गधे के कान में प्रार्थना की, “हे गधे जी महाराज! हे मानसून के साक्षात् अवतार! धरती की हर दिशा में है युगों से जिनका एक छत्र राज! पढ़े लिखों पर जिनका रहेगा हर काल में राज! अब मेरे महल्ले वालों के हाथों गर्म-गर्म गुलाब जामुनों का प्रसाद ग्रहण करो और अपनी शुगर से मत डरो। अब हमारे महल्ले में तुम मानूसन बन पग धरो! . . . अब मेरा सब टोटका-भरोसियों से निवेदन रहेगा कि वे गधे जी महाराज से महल्ले में मानसून लाने का निवेदन करते मानूसन के वाहन जी महाराज को बारी-बारी पूरी आस्था से शांत चित्त हो गर्म-गर्म गुलाब जामुन का भोग लगाएँ, और कृपया मानूसन जी के साक्षात् अवतार का मुँह जलने से बचाएँ,” और उसके बाद जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। मानसून के वाहन को गर्म-गर्म गुलाब जामुनों का भोग एक दूसरे से पहले लगाने के चक्कर में कम्युनिटी हॉल में वो भगदड़ मची . . . वो भगदड़ मची कि मेरा दिमाग़ उस भगदड़ में ऐसा कुचला कि . . . ऐसा कुचला कि . . .
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
-
- रावण ऐसे नहीं मरा करते दोस्त
- शर्मा एक्सक्लूसिव पैट् शॉप
- अजर अमर वायरस
- अतिथि करोनो भवः
- अंधास्था द्वारे, वारे-न्यारे
- अंधेर नगरी फ़ास्ट क़ानून
- अनपढ़ता का सशक्तिकरण ज़िदाबाद!
- अपने गंजे, अपने कंघे
- अब तो मैं पुतला होकर ही रहूँगा
- अभिनंदन ग्रंथ इन प्रोग्रेस
- अभिनंदन ग्रंथ की अंतिम यात्रा
- अमृत अल्कोहल दोऊ खड़े . . .
- असंतुष्ट इज़ बैटर दैन संतुष्ट
- अस्पताल में एक और आम हादसा
- आज्ञाकारी पति की वाल से
- आदमी होने की ज़रूरी शर्त
- आदर्श ऑफ़िस के दरिंदे
- आवारा कुत्ता और धार्मिक ब्लैकमेलिंग
- आश्वासन मय सब जग जानी
- आसमान तो नहीं गिरा है न भाई साहब!
- आह प्रदूषण! वाह प्रदूषण!!
- आह रिटायरी! स्वाहा रिटायरी!
- आह! वाह! स्वाह!
- इंस्पेक्टर खातादीन सुवाच
- उठो हिंदी वियोगी! मैम आ गई
- उधार जन्म-जन्म का बंधन है
- उधार दे, कुएँ में डाल
- उनका न्यू मोटर वीइकल क़ानून
- उफ़! अब मेरे भी दिन फिरेंगे
- एक और वैष्णव का उदय
- एक निगेटिव रिपोर्ट बस!
- एक सार्वजनिक सूचना
- एक सौभाग्यशाली बीवी के पति की मृत्युकथा
- एप्पों की पालकी! जय कन्हैया लाल की!
- एस्पिरिन एपस्टीन और ताज़े टटके भैया जी
- ऐन ऑफ़िशियल प्लांटेशन ड्राइव
- ऑफ़िस शोक
- ओम् जय उलूक जी भ्राता!
- कंघीहीन भाइयों के लिए ख़ुशख़बरी!
- कवि की निजी क्रीड़ात्मक पीड़ाएँ
- कांग्रेचलेशन! भोलाराम का जीव मर गया!
- काम करे मेरी जूत्ती
- कारे कारे बादरा . . . आ रे कारे बादरा
- कालजयी का जयंती लाइव
- कालजयी होने की खुजली
- कुक्कड़ का राजनीतिक शोक
- कुछ तीखा हो जाए
- कुशल साहब, ग़ुसल लाजवाब
- कूल प्रभु कूल
- केवल गाँधी वाले आवेदन करें
- कॉमेडी एक रिटायरी से
- क्षमाम्! क्षमाम्! चमचाश्री!
- खानदानी सांत्वना छाप मरहमखाना
- ख़ुश्बू बंद, बदबू शुरू
- गधी मैया दूध दे
- गर्दभ कैबिनेट हेतु बुद्धिजीवी विमर्श
- ग़ुरबत में शरबत
- चमचा अलंकरण समारोह
- चरणयोगी भोग्या वसुंधरा
- चला गधा आदमी बनने
- चला गब्बर बब्बर होने
- चार्ज हैंडिड ओवर, टेकन ओवर
- चुनाव करवाइए, कोविड भगाइए
- चोर साहब का प्रकटोत्सव दिवस
- छगन जी पहलवान लोकतंत्र की रक्षा के अखाड़े में
- जनतंत्र द्रुत प्रगति पर है
- जाके प्रिय न बॉस बीवेही
- जातीय गणना में कुत्तों की एंट्री
- ज़िंदा-जी हरिद्वार यात्रा
- ज़िम्मेदारों के बीच यमराज
- जी ज़नाब का मिठाई सेटिंग दर्शन
- जैसे तुम, वैसे हम
- जो सुख सरकारी चौबारे वह....
- ज्ञानपीठ कोचिंग सेंटर
- टट्टी ख़त्म
- ट्रायल का बकरा मैं मैं
- ट्रिन.. ट्रिन... ट्रिन... ट्रिन...
- ठंडी चाय, तौबा! हाय!
- ठेले पर वैक्सीन
- डेज़ी की कमर्शियल आत्मकथा
- डोमेस्टिक चकित्सक के घर कोराना
- तीसरे दर्जे का शुभचिंतक
- त्रस्त पतियों के लिए डायमंड चांस
- त्रासदी विवाहित इश्क़िए की
- दंबूक सिंह खद्दरधारी
- दीर्घायु कामना को उग्र बीवी!
- धुएँ का नया लॉट
- न काहू से दोस्ती, न काहू की ख़ैर
- नई नाक वाले पुराने दोस्त
- नक़लं परमं धर्मम्
- नंगा सबसे चंगा
- नमः नव मठाधिपतये
- नशा मुक्ति केंद्र में लेखक
- नो कमेंट्स प्लीज!
- पधारो म्हारे मोबाइल नशा मुक्ति धाम
- परसाई की पीठ पर गधा
- पशु-आदमी भाई! भाई!
- पहली बार मज़े
- पार्टी सौभाग्य श्री की तलाश
- पावर वालों का पावरफ़ुल कुत्ता
- पुरस्कार पाने का रोडमैप
- पुरस्कार रोग से लाचार और मैं तीमारदार
- पुल के उठाले में नेता जी
- पेपर लीकेज संघ ज़िंदाबाद!
- पैदल चल, मस्त रह
- पोइट आइसोलेशन में है वसंत!
- पोलिंग की पूर्व संध्या पर नेताजी का उद्बोधन
- फ़र्ज़ी का असली इंटरव्यू
- फिर हैप्पी इंडिपेंडेंस डे
- फ़ेसबुकोहलिक की टाइम लाइन से
- फोटुओं और कार्यक्रमों का रिश्ता
- फ़्री का चंदन, नो चूँ! नो चाँ नंदन!
- फ़्री दिल चेकअप कैंप में डियर लाल
- फ़्रेंडुआ बैरी हो गए हमार
- बंगाली बाबा परीक्षक वशीकरण वाले
- बंदे! तू न हुआ भैंसा
- बधाई हो बधाई!!
- बाबा के डायपर और ऑफ़िस में हाइपर
- बायोलॉजिकल नॉन बायोलॉजिकल और मैं
- बुद्धिजीवी मेकर
- बूढ़ों के लिए ख़ुशख़बरी!
- बेगम जी के उपवास में ख़्वारियाँ
- बैकुंठ में जन्म लेती कुंठाएँ
- ब्लैक मार्किटियों की गूगल मीट
- भगौड़ी बीवी और पति विलाप
- भाड़े की देशभक्ति
- भोलाराम की मुक्ति
- मच्छर एकता ज़िंदाबाद!
- मंत्री जी इंद्रलोक को
- मंत्री जी का जंगलारोपण इवेंट
- मातादीन का श्राप
- मातादीनजी का कन्फ़ैशन
- माधो! पग-पग ठगों का डेरा
- मानसून का गधा
- मार्जन, परिमार्जन, कुत्ता गार्जियन
- मालपुआमय हर कथा सुहानी
- मास्टर जी मंकी मोर्चे पर
- मिक्सिंग, फिक्सिंग और क्या??
- मुहब्बत में राजनीति
- मूर्तिभंजक की मूर्ति का चीरहरण
- मेरी किताब यमलोक पहुँची
- मेरे घर अख़बार आने के कारण
- मैं दिमाग़ी पैदल हूँ
- मॉर्निंग वॉक और न्यू कुत्ता विमर्श
- मोबाइल लोक की जय!
- यत्र तत्र चोर सर्वत्र
- यमराज के सुतंत्र में गुरुजी
- यान के इंतज़ार में चंद्र सुंदरी
- राइटरों की नई राइटिंग संहिता
- राजनीतिक निवेश में ऐश ही ऐश
- रामदास, ठंड और बयानू सिकंदर
- रिटायरमेंट का मातम
- रिटायरियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम
- रिश्वत का एक्सक्लूसिव कोड
- रैशनेलिटि स्वाहा
- लिंक बनाए राखिए . . .
- लिटरेचर फ़र्टिलिटी सेंटर
- लो, कर लो बात!
- वदाइयाँ यार! वदाइयाँ!
- वाह! मैं मृतक मैं ज़िन्दा हूँ
- विद द ग्रेस ऑफ़ ऑल्माइटी डॉग
- विनम्र श्रद्धांजलि पेंडिंग-सी
- वीवीआईपी के साथ विश्वानाथ
- वैक्सीन का रिएक्शन
- वैष्णवी ब्लड की जाँच रिपोर्ट
- व्यंग्य मार्केटिंग में बीवियाँ
- शर्मा जी को कुत्ता कमान
- शुभाकांक्षी, प्यालीदास!
- शेविंग पाउडर बलमा
- शोक सभा उर्फ टपाजंलि समारोह
- सजना है मुझे! हिंदी के लिए
- सड़क गुण गड्ढ गुणी अनन्ता
- सब लहसुन प्याज़ का खेला
- सम्मान लिपासुओं के लिए शुभ सूचना
- सम्मानित होने का चस्का
- सर जी का हमशक्ल साँड़
- सर जी! मैं अभी भी ग़ुलाम हूँ
- सरकार का पुतला ज़िंदाबाद!
- सर्व सम्मति से
- सामाजिक न्याय हेतु मंत्री जी को ज्ञापन
- साहब और कोरोना में खलयुद्ध
- साहित्य में साहित्य प्रवर्तक अडीशन
- सूधो! गब्बर से कहियो जाय
- सॉरी सरजी!
- स्टेट्स श्री में कुत्तों का योगदान
- स्याही फेंकिंग सूची और तथाकथित साली की ख़ुशी
- स्वर्गलोक में पारदर्शिता
- हम हैं तो मुमकिन है
- हँसना ज़रूरी है
- हाथ जोड़ता हूँ तिलोत्तमा प्लीज़!
- हादसा तो होने दे यार!
- हाय रे! प्रेम में बकरा होते पति
- हाय! मैं अभागा पति
- हिंदी दिवस, श्रोता शून्य, कवि बस!
- हिस्टॉरिकल भाषण
- हैप्पी बर्थडे टू बॉस के ऑगी जी!
- कविता
- पुस्तक समीक्षा
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-