बेघर लड़के

15-12-2024

बेघर लड़के

धीरज ‘प्रीतो’ (अंक: 267, दिसंबर द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

वे लड़के
जो अपनी युवावस्था में
रहते हैं एक छोटे किराए के कमरे में
और पलटते रहते है किताब के पन्ने
उन लड़कों में से कुछ रोज़गार पा जाते हैं
कुछ रह जाते हैं बेरोज़गार
वे लड़के जो रोज़गार पा जाते हैं
चलाते हैं देश और
वे लड़के जो बेरोज़गार रह जाते हैं
घर लौट कर चलाते हैं घर
भारत में घर चलाना देश चलाने से
कहीं ज़्यादा कठिन काम है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में