चराग़े-दिल

शहर अरमानों का जले अब तो
शोले उठते हैं आग से अब तो।

जान पहचान किसकी है किससे
हैं नक़ाबों में सब छुपे अब तो।

चाँदनी से सजे हैं ख़ाब मेरे
धूप में जलते देखिये अब तो।

ऐब मेरे गिना दिये जिसने
दोस्त बनकर मिला गले अब तो।

मन की कड़वाहटों को पी न सकी
हो रही है घुटन मुझे अब तो।

वहशी मँज़र जो देखा आँखों ने
ख़ुद ब ख़ुद होंठ हैं सिले अब तो।

‘देवी’ दिल के हज़ार टुकड़े हैं
हम हज़ारों में बट गए अब तो।

<< पीछे : ज़ख़्म दिल का अब भरा तो चाहिये आगे : उसे इश्क क्या है पता नहीं >>

लेखक की कृतियाँ

ग़ज़ल
आप-बीती
कविता
साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो