चराग़े-दिल

लबों पर गिले यूँ भी आते रहे हैं
तुम्हारी जफ़ाओं को गाते रहे हैं।

कभी छाँव में भी बसेरा किया था
कभी धूप में हम नहाते रहे हैं।

रहा आशियां दिल का वीरान लेकिन
उम्मीदों की महफ़िल सजाते रहे हैं।

लिये आँख में कुछ उदासी के साये
तेरे ग़म में पलकें जलाते रहे हैं।

ज़माने से ‘देवी’ न हमको मिला कुछ
ज़माने से फिर भी निभाते रहे हैं।

<< पीछे : बारिशों में बहुत नहाए हैं आगे : तारों का नूर लेकर ये रात ढल रही… >>

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
ग़ज़ल
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो