चराग़े-दिल

ख़ता अब बनी है सजा का फ़साना
बताऊँ तुम्हें क्या है दिल का लगाना।
 
हवा में न जाने ये कैसा नशा है
पिये बिन ही झूमे है सारा ज़माना।
 
यहाँ रोज सजती है खुशियों की महफ़िल
मचलता है लब पर खुशी का तराना।
 
सदा घूमते हैं सरे-आम खतरे
बहुत ही है दुश्वार खुद को बचाना।
 
करें कैसे अपने-पराये की बातें
दिलों ने अगर दिल से रिश्ता न माना।

<< पीछे : ये सायबां है जहां, मुझको सर छुपाने… आगे : बहता रहा जो दर्द का सैलाब था न… >>

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
ग़ज़ल
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो