चराग़े-दिल

दिल को हम कब उदास रखते हैं
आज भी उनकी आस करते हैं।

हमको ढूँढो नहीं मकानों में
हम दिलों में निवास करते हैं।

पहले ख़ुद ही उदास रहते थे
अब वो सबको उदास करते हैं।

चढ़के काँधों पे हो गए ऊँचे
इस तरह भी विकास करते हैं।

इत्तफ़ाकन निगाह उट्ठी थी
लोग क्या क्या क़यास करते हैं।

<< पीछे : तेरे क़दमों में मेरा सजदा है आगे : ख़्यालों ख़्वाब में ही महफिलें… >>

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
ग़ज़ल
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो