चराग़े-दिल

बुझे दीप को जो जलाती रही है
यही रौशनी है, यही रौशनी है।

जो बेलौस अपने ख़ज़ाने लुटा दे
यही सादगी है,यही सादगी है।

रहे दूर सुख मेँ, मगर पास दुख में
यही दोस्ती है, यही दोस्ती है।

पिया हो मगर प्यास फिर भी हो बाक़ी
यही तिशनगी है, यही तिशनगी है।

बिना कुछ कहे बात आए समझ में
यही आशिकी है, यही आशिकी है।

कभी शांति में ख़ुश, कभी शोर में ख़ुश
यही बेदिली है, यही बेदिली है।

जो चाहा था वो सब न कर पाई ‘देवी’
यही बेबसी है, यही बेबसी है।

<< पीछे : बहता रहा जो दर्द का सैलाब था न… आगे : कोई षडयंत्र रच रहा है क्या >>

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
ग़ज़ल
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो