चराग़े-दिल

सोच को मेरी नई वो इक रवानी दे गया
मेरे शब्दों को महकती ख़ुशबयानी दे गया।

कर दिया नीलाम उसने आज ख़ुद अपना ज़मीर
तोड़कर मेरा भरोसा बदगुमानी दे गया।

सौदेबाज़ी करके ख़ुद वो अपने ही ईमान की
शहर के सौदागरों को बेईमानी दे गया।

जाने क्या क्या बह गया था आँसुओं की बाढ़ में
ना ख़ुदा घबराके उसमें और पानी दे गया।

साथ अपने लेके आया ताज़गी चारों तरफ़़
सूखते पत्तों को फिर से नौजवानी दे गया।

आशनाई दे सके ऐसा बशर मिलता नहीं
बरसों पहले जो मिला वो इक निशानी दे गया।

एक शाइर आके इक दिन पत्थरों के शहर में
मेरी ख़ामोशी को ‘देवी’ तर्जुमानी दे गया।

<< पीछे : हक़ीक़त में हमदर्द है वो हमारा आगे : सोच की चट्टान पर बैठी रही >>

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
कहानी
अनूदित कहानी
पुस्तक समीक्षा
बात-चीत
ग़ज़ल
अनूदित कविता
पुस्तक चर्चा
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो