बोलो!

अभिषेक पाण्डेय (अंक: 297, मई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

मैं तुमसे पूछता हूँ 
अँधेरे से लड़ने के लिए तुम्हारे पास क्या है 
तुम झट से उत्तर देते हो 
सूरज 
चन्द्रमा 
तारे
स्वप्न 
भाषा 
 
मैं तुमसे फिर पूछता हूँ 
अँधेरे को पहचानने के लिए तुम्हारे पास क्या है 
बोलो! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में