सर्दी के समय (एक) 

01-01-2026

सर्दी के समय (एक) 

अभिषेक पाण्डेय (अंक: 291, जनवरी प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 
धान के तबादले के बाद 
गेहूँ की मेज़ पर 
धरती ने रखी है 
पहली मोटी फ़ाइल 
 
अलाव के ताप से दूर 
माँ का बाँटा हुआ 
अदरक का रेशा-रेशा 
गले की खरांस में 
विलीन हो गया है 
 
कम रोशनी है 
आज कम भोजन बना पाएँगे पेड़ 
कुछ भूखी रह जाएँगी तितलियाँ 
आँख मीचे ठिठुरती रहेगी कली 
आज धरती लिखेगी एक कम कविता! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में