केवल बोलती है पशुता 

15-12-2025

केवल बोलती है पशुता 

अभिषेक पाण्डेय (अंक: 290, दिसंबर द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

जब साफ़गोई नहीं बोलती तो क्या बोलती है भाषा 
जब भाषा नहीं बोलती तो क्या बोलता है मौन 
जब मौन नहीं बोलता तो क्या बोलती है विवशता 
जब विवशता नहीं बोलती तो क्या बोलती है धिक्कार 
जब धिक्कार नहीं बोलती तो केवल बोलती होगी पशुता 
घास चरने की आवाज़ में 
खुरों के पिछलग्गू व्याकरण में 
पूँछ के कान में मुँह का सन्देश सुनाती हुई
ज़रूर बोलती होगी पशुता

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में