अस्त होना 

15-01-2026

अस्त होना 

अभिषेक पाण्डेय (अंक: 292, जनवरी द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

जब तक तुम नए साल सी आती हो 
मैं पुराने साल सा बीत चुका होता हूँ 
मैं जब तक आग इकट्ठा करता हूँ 
तुम्हारे आकाश के आलों पर 
रखे जा चुके होते हैं 
तमाम दिये 
सिवाय अस्त होने के 
मेरे पास 
कोई रास्ता नहीं बचता 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में