लौटना 

अभिषेक पाण्डेय (अंक: 290, दिसंबर द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

लौटना 
जिस तरह गुटकने के बाद मुँह में लार लौट आती है 
सरदर्द के बाद बाम की ठंडक बनकर लौटना 
आँवले के कसैले स्वाद के बाद पानी का मीठापन बनकर लौटना 
लौटना शब्द लौटने से पहले लौट आना 
अंतिम सब्ज़ी के पकने से पहले बाज़ार का दिन बनकर लौटना 
बीमार पिता तक पहुँचने के लिए स्टेशन की आख़िरी गाड़ी बनकर लौटना 
शिकायत के मौक़े से पहले सुधार बनकर लौटना 
ध्यान रखना! लौटना शब्द लौटने से पहले ज़रूर लौट आना! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में