मोनालिसा 

01-02-2025

मोनालिसा 

निर्मल कुमार दे (अंक: 270, फरवरी प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

छा गई मोनालिसा
सोशल मीडिया पर 
नीली-नीली आँखों वाली
सादगी की मूर्ति है यह बाला 
कमसिन है भोली है
पर बड़ी समझदार है। 
 
कुंभ मेले गई है
माला बेचने; 
पर उसका नैसर्गिक सौंदर्य
बन गया जंजाल 
उसके लिए
लोग माला छोड़
लेते हैं सेल्फ़ी
उसके साथ
भीड़ लगी रहती है
पर कोई नहीं ख़रीद रहा
माला, पवित्र हाथों की। 
 
सार्थक हो कुंभ मेला
ख़रीदो कुछ मालाएंँ
बेच रही जो मोनालिसा
परिवार की ख़ुशहाली के लिए। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता
लघुकथा
कविता - क्षणिका
अनूदित कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता-मुक्तक
किशोर साहित्य लघुकथा
कहानी
सांस्कृतिक आलेख
रचना समीक्षा
ललित कला
कविता-सेदोका
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में